झारखंड कैडर के आईपीएस आशीष बत्रा ADG रैंक में केंद्र में इंपैनल, राज्य से इकलौते अधिकारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : झारखंड कैडर के 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशीष बत्रा को केंद्र सरकार में अपर महानिदेशक (ADG) रैंक में इंपैनल किया गया है। वर्तमान में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।

यह पैनलिंग कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा देशभर के 1996 और 1997 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए की गई थी, जिसके तहत एडीजी या समकक्ष पदों के लिए अधिकारियों का चयन किया गया।

इस प्रक्रिया में देशभर से कुल 31 आईपीएस अधिकारी इंपैनल किए गए हैं, जिनमें झारखंड कैडर से केवल आशीष बत्रा को शामिल किया गया है। यह उपलब्धि न केवल उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य का प्रमाण है, बल्कि झारखंड पुलिस बल के लिए भी एक गौरवपूर्ण क्षण है।

ADG रैंक पर इंपैनलमेंट का अर्थ है कि वे अब केंद्र सरकार में विभिन्न शीर्ष पदों पर नियुक्ति के पात्र होंगे, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक मामलों और केंद्रीय बलों के संचालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े होते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें