धतकीडीह ठक्कर बाबा मध्य विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण का शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर:
झारखंड सरकार की जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत शिक्षा के क्षेत्र में एक और कदम बढ़ाते हुए रविवार को धतकीडीह स्थित ठक्कर बाबा मध्य विद्यालय में दो अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में हुआ, जहां विधिवत रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।



शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के विधायक सचिव ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के प्रतिनिधि चित्तरंजन वर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन समिति ने जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि कक्षा कक्षों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। नए कमरों के निर्माण से अब छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।

विधायक प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.