आदित्यपुर में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। बीती रात आशियाना मोड़ के पास चल रही विशेष जांच के दौरान पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान सोनू सोनकर के रूप में की गई है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जब टीम आशियाना मोड़ के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर गम्हरिया की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 3.42 ग्राम ब्राउन शुगर और एसीई कंपनी का एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर लगातार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग चलाई जा रही है, जिसका यह ताजा उदाहरण है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें