अंसार खान की मेहनत लाई रंग, आफरीन टावर के पीछे नाली निर्माण कार्य शुरू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : मानगो के जवाहर नगर स्थित क्रॉस रोड नंबर 14, आफरीन टावर के पीछे वर्षों से लंबित नाली निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इस कार्य के पीछे पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अंसार खान की सतत मेहनत और प्रयास प्रमुख रहे हैं।


अंसार खान ने इस मौके पर मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त मोहम्मद आकिब जावेद और निगम के अन्य पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद अर्पित किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नाली नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता था, जिससे आए दिन विवाद होते थे और कई बार मामला थाने तक भी पहुंच चुका था।


इस समस्या के समाधान के लिए अंसार खान के नेतृत्व में स्थानीय बस्तीवासियों का प्रतिनिधिमंडल कई बार नगर निगम कार्यालय पहुंचा। लगातार अनुरोध और फॉलोअप के बाद आज से आखिरकार नाली निर्माण कार्य शुरू हो गया।


स्थानीय लोगों में इस कार्य को लेकर काफी उत्साह है। नाली निर्माण शुरू होते ही बस्तीवासियों ने अंसार खान और नगर निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें