Balaji Annapurna Meal : श्री बालाजी अन्नपूर्णा मध्यान्ह भोजनालय का कल होगा शुभारंभ, ₹5 में जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!


जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय कल दोपहर 12 बजे कदमा स्थित रंकिणी मंदिर के समीप ‘श्री बालाजी अन्नपूर्णा चलंत मध्यान् भोजनालय’ का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के जरूरतमंद व्यक्तियों और परिवारों को मात्र ₹5 में पौष्टिक और गरम भोजन उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस भोजनालय के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर में जरूरतमंदों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें आत्मसम्मान के साथ पेट भर भोजन मिल सकेगा।

श्री राय के द्वारा गरीबों को गरिमा के साथ भोजन उपलब्ध कराने का यह अनोखा प्रयास से जो अपने आप में राज्य का पहला विधानसभा क्षेत्र होगा जहां इस तरह का अनूठा प्रयास किसी विधायक के द्वारा किया जा रहा है। यह भोजनालय केवल अन्नदान नहीं, बल्कि समाजिक सहभागिता का एक सशक्त माध्यम है। श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजन योजना का यह पहलू न केवल भूख मिटाने का कार्य करेगा, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी बढ़ावा देगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें