शांति समिति की भूमिका को प्रभावी बनाने की दिशा में पहल — वरीय पुलिस अधीक्षक से मिला प्रतिनिधिमंडल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : सर्वोदय समिति जमशेदपुर और केंद्रीय शांति समिति का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल आज वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और जिले में शांति समितियों की भूमिका को और अधिक सक्रिय, प्रभावी और निष्पक्ष बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नंदलाल सिंह और रियाजुद्दीन खान ने किया। बैठक के दौरान सदस्यों ने सुझाव दिया कि थाना एवं केंद्रीय शांति समितियों के सदस्यों की सामाजिक पृष्ठभूमि, कार्यशैली और सक्रियता की समय-समय पर समीक्षा की जानी चाहिए। इसके साथ ही समिति में ऐसे सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी उनकी योग्यता और सामर्थ्य के अनुरूप तय होनी चाहिए ताकि समाज में शांति और सौहार्द का ठोस और स्थायी प्रभाव देखने को मिले।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि शांति समिति प्रशासन का अभिन्न अंग है और इसकी भूमिका जाति, धर्म और राजनीतिक दलों की सीमाओं से ऊपर होनी चाहिए। सदस्यों ने कहा कि शांति समिति के कार्यों का उद्देश्य केवल सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना होना चाहिए। उन्होंने यह भी अपील की कि शांति समिति के सदस्य व्यक्तिगत या गुटीय राजनीति से ऊपर उठकर निष्पक्ष रूप से कार्य करें, जिससे प्रशासन और जनता का भरोसा बना रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि शांति समितियों को मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें