35th Death Anniversary : स्वतंत्रता सेनानी व श्रीलेदर्स के संस्थापक स्व. सुरेश चन्द्र डे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: श्रीलेदर्स साकची द्वारा संस्थापक, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय श्री सुरेश चन्द्र डे की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री डे को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके द्वारा स्थापित मानवीय एवं व्यवसायिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।



कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री सुरेश चन्द्र डे की जीवनी पर प्रकाश डाला गया, जिसमें उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, समाजसेवा एवं व्यवसायिक नैतिकता के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने बताया कि स्व. डे न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि एक सच्चे राष्ट्रसेवक भी थे, जिन्होंने अपने जीवन को समाज और देशहित में समर्पित कर दिया।



सभा में यह भी स्मरण किया गया कि श्री सुरेश चन्द्र डे के तृतीय पुत्र स्वर्गीय श्री आशिष डे ने भी अपने पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन किया। श्री डे का पूरा परिवार आज भी उन्हीं मूल्यों और विचारों को अपने जीवन में चरितार्थ कर रहा है।



इस श्रद्धांजलि सभा में श्रीलेदर्स साकची के सभी कर्मचारीगण, प्रबंधन प्रतिनिधि एवं परिवार के सदस्य उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.