गुजरात से सकुशल लौटे बहरागोड़ा के 13 मजदूर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से हुई वापसी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना पंचायत के 13 मजदूरों की सकुशल घर वापसी गुजरात से संभव हो सकी। ये सभी मजदूर Agilis Vitrified Private Limited कंपनी में काम कर रहे थे, जहां उन्हें लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। न तो उन्हें घर लौटने की अनुमति दी जा रही थी और न ही उचित व्यवहार मिल रहा था।

मजदूरों के परिजनों ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को दी। उन्होंने तुरंत पहल करते हुए मामले को राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में लाया।

मामले की गंभीरता और मजदूर परिवारों की पीड़ा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। तत्परता के साथ उठाए गए कदमों के बाद सभी 13 मजदूरों की सकुशल घर वापसी संभव हो पाई।

ग्रामीणों और मजदूर परिवारों ने इस सफल प्रयास के लिए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, उपायुक्त महोदय और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह घटना एक बार फिर यह साबित करती है कि राज्य सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता और त्वरित पहल से प्रवासी मजदूरों की समस्याओं का समाधान संभव है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.