दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न, उपायुक्त ने जताया आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में दुर्गा पूजा का समापन पूर्णतः शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतिमा विसर्जन सहित संपूर्ण आयोजन प्रशासनिक तैयारी और सामुदायिक सहयोग के कारण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पूजा समितियों, केंद्रीय शांति समिति, एडीआरएफ टीम, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स, नियुक्त दंडाधिकारियों, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों और जिले के नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व का सफल संचालन केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं होता, बल्कि इसमें आमजन, पूजा समितियों और विभिन्न संगठनों का अनुशासन, सहयोग और समन्वय भी अहम भूमिका निभाता है।

उपायुक्त ने विशेष रूप से पूजा समितियों की सराहना की, जिन्होंने प्रशासनिक निर्देशों का पालन करते हुए भीड़-प्रबंधन, विसर्जन व्यवस्था और यातायात नियंत्रण में योगदान दिया। वहीं, एडीआरएफ व सीएपीएफ जवानों ने घाटों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया। जिला पुलिस बल ने सतर्कता और तत्परता के साथ विधि-व्यवस्था को नियंत्रित किया।

अपराध नियंत्रण, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की सराहना करते हुए उपायुक्त ने कहा कि “सभी के आपसी सहयोग, अनुशासन और समन्वय से दुर्गा पूजा एवं विसर्जन का आयोजन सफल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। यह जिले की सामूहिक एकजुटता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें