सांसद विद्युत वरण महतो बोले—’मोदी हैं तो मुमकिन है, हमारे सैनिकों ने दिया करारा जवाब’

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर: पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने इसे भारतीय सेना की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णायक नेतृत्व क्षमता का प्रतीक बताया है।



सांसद महतो ने कहा, “हमें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नाज़ है और हमारे पराक्रमी सैनिकों पर गर्व है। भारतीय जवानों ने जिस पराक्रम से पाकिस्तानी आतंकियों की कमर तोड़ी है, वह इतिहास में दर्ज किया जाएगा।”



उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकियों ने भारतीय माताओं और बहनों के सिंदूर को जिस बर्बरता से उजाड़ा था, ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए सेना ने उसका करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा इस अभियान को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम देना उन मासूम मृत आत्माओं के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि है।



सांसद ने कहा, “दुनिया को भरोसा था कि मोदी जी कुछ बड़ा करेंगे, और भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों के अड्डों को ध्वस्त कर यह साबित कर दिया कि भारत अब नया भारत है—मोदी है तो मुमकिन है।”



श्री महतो ने इस साहसिक कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री और समस्त भारतीय सैनिकों को बधाई देते हुए कहा कि देश आज गर्व से भरा है और यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि भारत सुरक्षित हाथों में है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.