ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रहित में आतंक के खिलाफ एक सशक्त कदम है: भवानी सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता भवानी सिंह ने इसे राष्ट्र की सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा में एक ऐतिहासिक और निर्णायक कदम बताया है।



भवानी सिंह ने कहा, “भारत सरकार द्वारा आतंकवादी ठिकानों पर की गई यह एयर स्ट्राइक न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि है, बल्कि यह भी स्पष्ट संदेश है कि भारत अब आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा। ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर कोई भारत की ओर उंगली उठाएगा, तो उसका जवाब सरहद पार जाकर भी दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के प्रतिउत्तर में की गई है, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। प्रधानमंत्री और भारतीय सेना के साहस की सराहना करते हुए श्री सिंह ने कहा, “हमारे वीर जवानों ने देशवासियों को यह विश्वास दिलाया है कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है। यह ऑपरेशन आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को करारा जवाब है।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.