रजत जयंती की खुशियों में झूमेगा शहर: झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति का सांस्कृतिक आयोजन 1 मई को रविंद्र भवन में

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। शहर एक बार फिर सांस्कृतिक रंग में रंगने को तैयार है। झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति अपनी रजत जयंती के उपलक्ष्य में 1 मई 2025, गुरुवार को एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम रविंद्र भवन, साकची में संध्या 6:30 बजे से आयोजित होगा, जिसमें Zee Bangla SaReGaMaPa-24 की फाइनलिस्ट सुश्री आरात्रिका सिन्हा अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।



समिति के 25 वर्षों के गौरवशाली सफर को मिलेगा सम्मान
समिति के अध्यक्ष श्री विकास मुखर्जी एवं महासचिव श्री संदीप सिन्हा चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह वर्ष संस्था के 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित है। इसी क्रम में सालभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रजत जयंती समारोह की मुख्य कड़ी के रूप में यह सांस्कृतिक संध्या न सिर्फ संगीतप्रेमियों के लिए खास होगी, बल्कि संस्था के सामाजिक-सांस्कृतिक योगदान को रेखांकित करने का भी माध्यम बनेगी। मुख्य व विशेष अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. अतानु रंजन पाल (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, टाटा स्टील) उपस्थित रहेंगे, वहीं विशेष अतिथि होंगे श्री आशीष चौधरी (महासचिव, दि टैगोर सोसाइटी, जमशेदपुर)।



स्मारिका विमोचन से मिलेगा इतिहास का परिचय
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से होगी, जिसके उपरांत समिति द्वारा बीते 25 वर्षों की गतिविधियों पर आधारित एक स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चलेगा और शहरवासियों के लिए सांस्कृतिक उल्लास और गौरव से भरा एक यादगार अनुभव रहेगा।



समिति के पदाधिकारियों ने दी पूरी ताक़त
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास मुखर्जी, नेपाल दास, संदीप सिन्हा चौधरी, पुरवी घोष, बनोश्री सरकार, अरुण विश्वास, मिहीर दास, गोविंद मुखर्जी, सोमा घोष, दीपिका बनर्जी, सौमि बोस, पम्पा गांगुली, सुलेखा डे सहित अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी ने इस आयोजन को “सांस्कृतिक एकता का उत्सव” बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें