जिला इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन, समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : जिला इकाई के गठन के पश्चात नवनिर्वाचित जिला कमेटी के पदाधिकारियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन साकची स्थित शनि मंदिर, कुम्हारपाड़ा परिसर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवनिर्वाचित जिला कमेटी के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शनि मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नवगठित कमेटी में द्वारका प्रसाद को अध्यक्ष, मनोज गुप्ता को महामंत्री, संतोष गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्ण कुमार को कोषाध्यक्ष तथा भोला प्रसाद को सचिव चुना गया है।

समारोह में पर्यवेक्षक समिति एवं संस्थापक सदस्यों की भी विशेष उपस्थिति रही। इनमें विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार तथा संस्थापक अध्यक्ष राज किशोर प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल थे। इसके अलावा समाज के कई सम्मानित सदस्य और समाजबंधु भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने तथा संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान एक अनुशासनात्मक प्रस्ताव भी पारित किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि संचालन समिति के सदस्य रंगनाथ प्रसाद द्वारा समाज के वरिष्ठ सदस्य विनोद गुप्ता के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया। इस पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उन्हें पर्यवेक्षक समिति से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने इस व्यवहार की निंदा करते हुए संगठन में अनुशासन एवं मर्यादा बनाए रखने पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन भंडारा एवं सामूहिक भोजन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें