युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया का पोस्टर वार साकची में हुआ लॉन्च, चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत बुधवार को साकची आमबगान मैदान में की गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने की, जबकि चुनाव समन्वयक अंकित यादव ने चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देश साझा करते हुए पोस्टर वार का शुभारंभ किया।

बैठक में अंकित यादव ने जानकारी दी कि नामांकन प्रक्रिया 28 जून से 3 जुलाई तक पूरी तरह ऑनलाइन होगी। नामांकन के दो दिन बाद स्क्रूटिनी की जाएगी, और योग्य प्रत्याशियों को सदस्यता आईडी एवं चुनाव चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

युवाओं को प्ले स्टोर से युवा कांग्रेस एप्लिकेशन डाउनलोड कर ₹50 शुल्क के साथ सदस्यता लेनी होगी।

नामांकन शुल्क:

प्रदेश अध्यक्ष: ₹7500

जिला अध्यक्ष: ₹3000

विधानसभा अध्यक्ष: ₹500

प्रखंड अध्यक्ष: ₹150
(एससी/एसटी, महिलाएं एवं बीपीएल वर्ग को 50% की छूट दी जाएगी)


मतदान प्रक्रिया:
एक सदस्य कुल 6 पदों के लिए मतदान करेगा —

1. प्रदेश अध्यक्ष


2. प्रदेश महासचिव


3. जिला अध्यक्ष


4. जिला महासचिव


5. विधानसभा अध्यक्ष


6. प्रखंड अध्यक्ष



इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिले के युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। चुनाव प्रभारी अंकित यादव ने कहा कि “युवा कांग्रेस मध्यमवर्गीय युवाओं को राजनीति से जोड़ने का सशक्त मंच है। यह युवाओं के विचारों को राष्ट्र निर्माण में परिवर्तित करने का सुनहरा अवसर है।”

बैठक में उपस्थित प्रमुख युवा नेता:
राकेश साहू (प्रदेश महासचिव), नीरज कुमार (जिला अध्यक्ष प्रत्याशी), सोनू तिवारी, सचिन यादव, सागर साहू (जमशेदपुर पूर्वी), गौतम साहू (पश्चिम), मुकेश यादव (पश्चिम), रवि सिंह (जुगसलाई), सूरज गुप्ता (पोटका), वेदांत साहू, अमित साहू, विवेक कुमार, विश्वजीत, सचिन कुमार, संतोष सिंह, प्रवीण साहू, गौतम साव, मुकेश साव सहित कई अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें