भुइयांडीह में युवा कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया डॉ. अजय कुमार का जन्मदिन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में रविवार 10 अगस्त को भुइयांडीह कोदाभट्टा में जननायक और लोकप्रिय नेता डॉ. अजय कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में 11 पॉइंट का केक काटा गया और लड्डू व चॉकलेट का वितरण किया गया। साथ ही आतिशबाजी, पटाखा और ढोल-नगाड़ों के साथ माहौल को उत्सवमय बना दिया गया।

इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि डॉ. अजय कुमार ने क्षेत्र के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं और आगे भी करते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि जमशेदपुर का अगला सांसद डॉ. अजय कुमार ही होंगे। कई लोगों ने उनके पूर्व कार्यों को याद करते हुए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश कुमार झा, दिलीप जायसवाल, सीतारामडेरा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद यादव, युवा कांग्रेस के जिला प्रत्याशी नीरज कुमार, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्रत्याशी सागर साहू, युवा कांग्रेस जिला महासचिव कमलेश साव, कामगार कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, साहू समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू साव, संतोष सिंह, किशन सिंह, विशाल साव, रोहित साव, हर्ष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं, पुरुष और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.