Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनोहरपुर के कोयना प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इको विकास समिति (ईडीसी) के सदस्यों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
वहीं कोयना प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी रामनंदन राम ने कहा कि वनों की सुरक्षा जन-जन की सुरक्षा से जुड़ी है और इसके लिए सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है।
कार्यक्रम में इको विकास समिति के सदस्यों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, वनकर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वन संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।









