गंभीर दुर्घटना के बाद आर.डी. रब्बर रिक्लेम लिमिटेड में महत्वपूर्ण वार्ता सम्पन्न, श्रमिक को मिलेगा मुआवजा और राहत राशि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela : आर.डी. रब्बर रिक्लेम लिमिटेड, गम्हरिया परिसर में आज एक महत्वपूर्ण वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी। यह वार्ता बीते 23 मई को श्रमिक श्री बाजल टुडू के साथ कार्यस्थल पर हुई गंभीर दुर्घटना के बाद आयोजित की गई थी।

बैठक में कंपनी प्रबंधन की ओर से श्री कुंडू एवं श्री उमेश शुक्ला तथा मजदूरों की ओर से श्री अजय कुमार शर्मा एवं श्री वसंत कुमार प्रसाद ने भाग लिया।

दुर्घटना पर क्षतिपूर्ति का आश्वासन

श्रमिक श्री बाजल टुडू, जिनका दायां हाथ केहुनी से ऊपर कट गया था, को ई.एस.आई. अधिनियम के तहत लगभग ₹11.50 लाख की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। यह क्लेम यूनियन एवं कंपनी प्रबंधन की निगरानी में प्रस्तुत किया जाएगा।

कंपनी द्वारा राहत राशि

इसके अतिरिक्त कंपनी प्रबंधन ने मानवीय आधार पर ₹3.50 लाख की अतिरिक्त राहत राशि देने पर सहमति जताई है, जिसमें ₹1 लाख अस्पताल व्यय हेतु एवं ₹2.5 लाख नकद राहत स्वरूप दिए जाएंगे। यह राशि 16 जून 2025 (मंगलवार) को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

त्रिपक्षीय बैठक और औपचारिक समझौता

आज की वार्ता मौखिक रूप से सम्पन्न हुई है। एक त्रिपक्षीय बैठक आगामी मंगलवार को आयोजित की जाएगी, जिसमें औपचारिक समझौता-पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसी बैठक में श्रमिक संगठनों द्वारा पूर्व में सौंपे गए 16 सूत्रीय मांग-पत्र पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।

अन्य महत्वपूर्ण सहमतियाँ

सभी श्रमिकों को अनिवार्य रूप से सुरक्षा उपकरण दिए जाएंगे।

पीएफ, ईएसआई, न्यूनतम वेतन सहित अन्य श्रम कानूनों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

कोल्हान अध्यक्ष द्वारा ₹5 लाख की क्षतिपूर्ति मांग भी बैठक में दोहराई गई, जिस पर विचार आगामी बैठक में किया जाएगा।

यह बैठक श्रमिकों की सुरक्षा, अधिकारों और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। यूनियन नेताओं ने आशा जताई कि आगामी बैठक में स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें