मधुवापाड़ा हस्तिपाड़ा जूहीबोना सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूती करण के नाम पर जमीन अधिग्रहण करने के विरोध में श्रीकुंड के ग्रामीणों ने भू अर्जन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: श्रीकुंड आरसीडी से शिवा पहाड़ आरसीडी से मधुवापारा हस्तिपरा जूहीबोना रोड का (6.675 किमी लंबाई) का चौड़ीकरण एवं मजबूती करण के नाम पर जमीन अधिग्रहण करने का विरोध में श्रीकुंड के ग्रामीणों ने मो. फैसल के नेतृत्व में शुक्रवार को एक शिष्टमंडल ने जिला भू अर्जन पदाधिकारी से मिलकर पांच सूत्री मांग पत्र सौपा। जहां इसको लेकर मो. फैसल ने बताया कि मामले को लेकर पूर्व मे उपायुक्त, अपर समाहर्ता एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी को आवेदन दिए थे परंतु अभी तक किसी प्रकार का कोई ठोस निर्णय जिला प्रशासन के द्वारा नहीं लिया गया। आगे उन्होंने बताया कि अगर जिला प्रशासन जल्द से जल्द उन लोगों की समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो सभी ग्रामीण एकजुट होकर आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।इस शिष्टमंडल में कामरेड असगर आलम, मो. मूसा, मो. फैसल, श्याम सुंदर पोद्दार सहित कई अन्य लोग थे।

मुख्य मांगे

  1. चिह्नित भूमि पर श्रीकुंड आरसीडी एवं शिव पहाड़ आरसीडी (तक बनने वाली रास्ता जो मौजा अंधारकोठा, पलाशबोना मधुवापाड़ा, महादेवपुर, आगलोई, हस्तिपाड़ा एवं जूहीबोना तीन फसली सिंचित जमीन पर चिन्हित है।
  2. अगर चिह्नित भूमि पर नई सड़क बने तो 6 पंचायत के लगभग 40 से 45 हजार परिवार के लोगों के जीवन जीविका पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
  3. अगर चिह्नित भूमि पर नई सड़क बनती है तो बची शेष भूमि खेती योग्य नहीं रहेगा क्योंकि दक्षिण दिशा में एमजीआर रेल लाइन है जो एनटीपीसी फरक्का के लिए गोड्डा जिला के ललमटिया से कोयला ढोने का काम करती है जिसके धूलकण से तथा नई रोड के धूलकण व जलजलाव से जमीन नाले में बदल जाएगी।
  4. चिह्नित भूमि पर नई सड़क बनने से बाढ़ की भयावह व भयंकर स्थिति होगी जो क्षेत्र के 6 पंचायत के जनजीवन पर बहुत ही घातक प्रभाव पड़ेगा।
  5. प्रारंभिक अधिसूचना में ग्रीनलैंड को चिन्हित किया गया है जबकि उक्त भूमि पर कोई रास्ता नहीं है तो किस चीज की चोरी कारण व मजबूती कारण होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.