सेवाव्रती नील संघ क्लब की विजया सम्मेलनी में सांस्कृतिक रंग बिखरे, मिसेज इंडिया रनर-अप तनुश्री बोस को किया गया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : कदमा स्थित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सेवाव्रती नील संघ क्लब की ओर से विजया सम्मेलनी के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिसेज इंडिया नेशनल ग्लैम प्राइड 2025 की प्रथम रनर-अप एवं कदमा निवासी तनुश्री बोस को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता पूरबी घोष, क्लब अध्यक्ष अमित माइती, महासचिव निशित गिरी तथा कोषाध्यक्ष सुबीर कुंडू ने संयुक्त रूप से तनुश्री बोस को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

संगीतमय प्रस्तुतियों से सजी शाम

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष अमित माइती के स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निशित गिरी ने ‘माँ दुर्गा तुमि जगत जननी…’ और ‘फाल्गुन पूर्णिमा राते चोलो पोलाए जाई…’ जैसे भावपूर्ण गीत गाए।
विजय बनर्जी ने ‘कोतो जे सागोर नदी…’ और ‘ऐ काश की हम होश में अब आने न पाए…’ जैसी प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरीं।

अन्य कलाकारों में संध्या बांगो, लीना दत्ता, पी.सी. दास, और कोरोबी सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज़ से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।


सांस्कृतिक सौहार्द का उदाहरण

कार्यक्रम का संचालन विजय बनर्जी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन टीटू दास ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अमित माइती, निशित गिरी, टीटू दास, अंजन सरकार, विजय बनर्जी, विश्वजीत कुमार, सुबीर कुंडू, झूना, देबू, स्वपन, बबला, खोखोन, नारू, बाबू, दीपक जगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि समुदायिक एकता और सहयोग का भी प्रेरक उदाहरण साबित हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें