विद्या ज्योति स्कूल के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जलवा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Gamharia:उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फेडरेशन कराटे प्रतियोगिता में विद्या ज्योति स्कूल, गम्हरिया के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने कुल 2 स्वर्ण, 1 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि दर्ज की।

प्रतियोगिता के 13 वर्ष आयु वर्ग में रक्षा कुमारी ने अपने दमदार कौशल और बेहतरीन तकनीक की बदौलत स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं सीनियर वर्ग में स्मिता दास ने जबरदस्त खेल कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

दोनों ही खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्मान में झारखंड राज्य फेडरेशन की ओर से स्मिता दास को 3000 रुपये और रक्षा कुमारी को 2000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। साथ ही उन्हें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल कर विशेष सम्मान दिया गया।

6 और 7 दिसंबर को सनवैली पब्लिक स्कूल, वाराणसी में आयोजित इस राष्ट्रीय कराटे फेडरेशन गेम्स में विद्या ज्योति स्कूल के 9 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने प्रदर्शन से कोच एवं अभिभावकों को गौरवान्वित किया।

स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गम्हरिया क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें