ठंड से ठिठुरते गुवा में थाना प्रभारी बने सहारा, देर रात जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guwa:तेज़ शीतलहर की मार झेल रहे गुवा क्षेत्र में गरीब, वृद्ध और असहाय लोग ठंड से बचाव के साधनों के अभाव में कठिनाई झेल रहे हैं। खुले आसमान के नीचे या कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए रात की ठिठुरन किसी संकट से कम नहीं। ऐसे हालात में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए देर रात तक अभियान चलाया।

थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ सड़क किनारे बसे लोगों, बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड और आसपास के गांवों में घूमते रहे और जिन्हें कंबल की सबसे अधिक जरूरत थी, उन्हें मौके पर ही गर्म कंबल उपलब्ध कराया। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने कई बुजुर्गों, असहाय और खुले में सोने को मजबूर लोगों को कंबल सौंपकर राहत पहुंचाई।

अचानक मिली इस सहायता ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ठंड से जूझ रहे गरीबों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं।

कंबल वितरण के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को ठंड से बचाव के प्रति जागरूक किया और सावधानियां बरतने की अपील की। उनकी यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करती है तथा सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें