देश परगना बैजू मुर्मू से मिले झामुमो जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, सरना कोड और सामाजिक एकजुटता पर हुई चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पांवड़ा पंचायत स्थित देश परगना बैजू मुर्मू के आवास पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नवनियुक्त पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने देश परगना बैजू मुर्मू को पारंपरिक तीर-धनुष भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया।

मुलाकात के दौरान देश परगना बैजू मुर्मू ने विक्टर सोरेन को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनका कार्यकाल झामुमो के लिए स्वर्णिम साबित होगा।

बैठक में आदिवासी समाज की सामाजिक व्यवस्था, आपसी एकजुटता एवं भाईचारा बनाए रखने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा सरना धर्म को मानने वाले लोगों की बड़ी आबादी होने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा सरना कोड को अब तक मंजूरी नहीं दिए जाने पर चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने इस मुद्दे पर आगे प्रभावी पहल करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, वरिष्ठ नेता जगदीश भकत, काजल डॉन, देवलाल महतो, हीरा सिंह, सुखलाल हांसदा, सोमेन मिश्रा, अंकुर कावरी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.