विश्व हिंदू परिषद सिंहभूम विभाग की विशेष बैठक संपन्न, गौ रक्षा को लेकर नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गईं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : भारतीय गौ वंश रक्षण संवर्धन परिषद्, विश्व हिंदू परिषद – सिंहभूम विभाग की एक विशेष बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में गौ रक्षा विभाग की केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य एवं पटना क्षेत्र के पालक अधिकारी त्रिलोकी नाथ बागी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में गौ रक्षा विभाग के प्रांताध्यक्ष सुजीत साहू, प्रांत सह मंत्री गप्पू लाल जायसवाल, विधि प्रमुख दीपक शर्मा, विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश महतो, विभाग मंत्री अरुण सिंह, तथा महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ताओं ने गौ सेवा, संरक्षण और संवर्धन के लाभों पर अपने अनुभव साझा किए और समाज में गौ माता की उपयोगिता और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियाँ भी सौंपी गईं, जिससे संगठनात्मक विस्तार को मजबूती मिले।

बैठक में निम्नलिखित नियुक्तियाँ की गईं:

गौ रक्षा सह प्रमुख, जमशेदपुर महानगर – बलराम धिवर

महिला गौ भक्त प्रमुख – सुलोचना सिंह

महिला गौ भक्त प्रमुख, सरायकेला-खरसावां – मधुलिका गौतम

सह गौ रक्षा प्रमुख – अर्जुन प्रजापति

गौ रक्षा सह प्रमुख, पश्चिम सिंहभूम – सुधांशु कुमार एवं विवेक बर्मन

कदमा, सोनारी व अन्य क्षेत्रों के प्रमुख – राहुल दुबे, अजय कुमार, कार्तिक मोहंती, संजय कुम्भकार


इसके साथ ही सिंहभूम विभाग को समाप्त करते हुए प्रमुख मंटू दूवे को दायित्व मुक्त कर दिया गया।

बैठक के अंत में गौ माता की सेवा और रक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया और आगामी कार्ययोजना को साझा किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें