बारीनगर साबरी चौक पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टेल्को बारीनगर साबरी चौक पर मोहर्रम कमेटी द्वारा ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स शरीफ इस वर्ष भी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अलम शरीफ, गागर शरीफ और लंगर शरीफ का आयोजन किया गया। उर्स के दौरान मौलाना अशरफुल्लाह फैज़ी ने मिलाद शरीफ पढ़ा। लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन का आनंद लिया, वहीं आसपास के घरों में भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में फिरोज

फिरदौसी द्वारा प्रस्तुत कव्वाली ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन खलीफा एवं उपमुखिया आलमताज़ ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मो. शरीफ, जावेद बारी, जुम्मन, सैयद नासिर, सैयद इमामुल्लाह, आज़ाद और आफताब आलम सहित अन्य लोगों की अहम भूमिका रही। उर्स के आयोजन से क्षेत्र में भाईचारा और आपसी सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला। इस अवसर पर अधिवक्ता गुड्डू हैदर, समाजवादी पार्टी के नेता शुभम सिन्हा, शाहिद परवेज, मुखिया छोटा टुडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.