खरसावां शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों ने दिए कड़े निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : आगामी एक जनवरी 2026 को खरसावां शहीद स्थल पर आयोजित होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का मंगलवार को विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले के डीसी नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने संयुक्त रूप से शहीद पार्क, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, अर्जुना स्टेडियम परिसर और निर्माणाधीन हेलीपैड सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान लंबित निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए सह उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, डीआरडीए निदेशक अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.