उरमाल में आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक सविता महतो ने किया परिसंपत्तियों का वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chandil:चांडिल प्रखंड के उरमाल पंचायत में शुक्रवार को आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विधायक सविता महतो शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों की ओर से चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया और स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

विधायक सविता महतो ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएँ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुँचकर योजनाओं का लाभ उठाएँ, अपनी समस्याएँ और आवेदन दर्ज कराएँ तथा आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित यह विशेष शिविर जनता तक योजनाओं की जानकारी पहुँचाने, त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे प्रशासन तक ले जाने का एक प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी तालेश्वर रविदास, अंचल अधिकारी प्रदीप महतो, सीडीपीओ विभा सिन्हा, मुखिया भीम सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, अनिल महतो सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.