दूंबीसाई रेल फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

SHARE:

Chaibasa : शहर के दूंबीसाई स्थित बंद रेल फाटक के पास गुरुवार की शाम एक अज्ञात 48 वर्षीय व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। घटना रात करीब सात बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालगाड़ी गुजरने के दौरान उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल मुफस्सिल थाना से संपर्क कर परिजनों तक सूचना पहुंचाने में सहयोग करें। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment