कन्याकुमारी से चाईबासा लौट रहे युवक के लापता होने से परिजन चिंतित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसंडा (मुंडासाई) गांव निवासी संजय मालवा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार संजय मालवा 22 मार्च 2026 को कन्याकुमारी से चाईबासा के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे, लेकिन यात्रा के दौरान ही वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।

परिवार के मुताबिक निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचने के बाद उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की, किंतु अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

घटना के बाद परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं। परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को संजय मालवा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या परिजनों को सूचित करें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.