लौहनगरी में रामनवमी धूमधाम से संपन्न, विसर्जन को लेकर प्रशासन सतर्क

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लौहनगरी में रामनवमी पर्व श्रद्धा, उत्साह और परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार सुबह शहर एवं आसपास के 169 लाइसेंसी अखाड़ा समितियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात शाम को विभिन्न क्षेत्रों में भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शहर भर में “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विभिन्न अखाड़ों द्वारा पारंपरिक प्रदर्शन और अनुशासित जुलूस ने लोगों का मन मोह लिया।

पर्व के दसवें दिन शनिवार को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस ने अपनी मुस्तैदी का प्रदर्शन करते हुए आमजन को भरोसा दिलाया कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि हुड़दंग, बाइक स्टंट या किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा गया है कि किसी भी प्रकार की उपद्रव की स्थिति में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.