रामनवमी पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभिन्न अखाड़ा समितियों के कार्यक्रमों में की शिरकत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने मानगो एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित रामनवमी उत्सव कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मंत्री ने कदमा भाटिया बस्ती, गोस्वामी पथ, पुष्पांजलि अखाड़ा रामनवमी उत्सव, मानगो कलिका नगर स्थित श्री श्री काशी नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित रामायण पाठ, मानगो राजेन्द्र नगर डिमना रोड रामनवमी उत्सव सह झांकी, मानगो दाईगुट्ठ शिव मंदिर रामनवमी उत्सव, मानगो हिलव्यू कॉलोनी डिमना चौक श्री महावीर बजरंग अखाड़ा भजन संध्या सह सम्मान समारोह, मानगो पुल बबुआ सिंह अखाड़ा रामनवमी उत्सव सह सम्मान समारोह, मानगो डिमना बस्ती, झारखंड कॉलोनी रामनवमी उत्सव संग सम्मान समारोह तथा मानगो रोड नंबर 14 जवाहरनगर त्रिवेदी अखाड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस दौरान अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और “जय श्री राम” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सभी राम भक्तों एवं श्रद्धालुओं को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। यह पावन दिवस हमें सिखाता है कि सत्य के मार्ग पर चलकर, धैर्य और त्याग के साथ हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।

उन्होंने प्रार्थना की कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वास हो। साथ ही समाज में प्रेम, भाईचारा और नैतिक मूल्यों की स्थापना हो।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.