गंगा हरित अभियान के तहत सरस्वती शिशु विधा मंदिर के छात्र छात्राओं के बीच किया गया फलदार पौधा वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: गंगा मिशन कोलकाता द्वारा आयोजित गंगा हरित अभियान के तहत गुरुवार को भारतया कॉलोनी रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में सरस्वती शिशु विधा मंदिर के छात्र छात्राओं के बीच फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां ईस्टर्न झारखंड चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सेवानिवृत शिक्षक पंडित जगदीश शर्मा, विद्यालय शिक्षक अमित कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने आम, लीची का पौधा स्कूली छात्रों को देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उधर ईस्टर्न झारखंड चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा जो आ रही है वो विकास के नाम पर प्राकृतिक से छेड़छाड़ करने पर हो रहा है। वही वृक्ष ही प्राकृतिक है और प्राकृतिक ही जीवन है। जहां प्रत्येक वर्ष वृक्ष का जन्मदिन अवश्य मनाए। उधर शिक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है जहां कोरोना काल में हमलोगों ने ऑक्सीजन के महत्व को समझा। वही पेड़ पौधा लगाकर पर्यावरण वातावरण को हरा भरा रखें। उधर सेवानिवृत शिक्षक पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि वृक्ष नहीं होगा तो बारिश नहीं होगा और हमें भोजन नहीं मिलेगा। जहां पानी की आवश्यकता, वायु की आवश्यकता, खाने की आवश्यकता पेड़ पौधा से ही होता है इसलिए प्रतिदिन वृक्ष का सेवा करके उसको बड़ा करें। वही पहले फल का सेवन करें ताकि मन आनंदित रहें। वही पौधा से हरियाली के साथ साथ पक्षियों को रहने के लिए अपना घर मिलता है। वही चौथे दिन पौधा वितरण कार्यक्रम में 453 स्कूली छात्र छात्राओं व आमलोगों के बीच आम, नारियल, शरीफा, आंवला, कटहल, लीची, अमरूद, तूत, खिन्नी, बेल, मालबेरी सहित अन्य फलदार पौधा का वितरण किया गया है। उधर स्कूली छात्र छात्राएं शिक्षक अमित कुमार सिंह व शिक्षिका की अगुवाई में हाथों में पौधा लेकर शहर भ्रमण करते हुए लोगों को पेड़ लगाने के प्रति जागरूक किया और एक पेड़ मां के नाम, पौधा लगाए जीवन बचाए, प्राकृतिक को हरा भरा रखे जैसे जागरूकता नारा लगाया। इस मौके पर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के सचिव अंकित केजरीवाल, सुरेश निर्मल, ऋषभ खुडानिया, राजेश गुप्ता, राजू पाठक, चन्दन सिंह, सरस्वती शिशु विधा मंदिर के शिक्षक शिक्षिका सैकड़ों छात्र व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें