उदाल ग्राम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, हदम तारुब मानहदा बना विजेता

SHARE:

Jamshedpur : पोटका प्रखंड अंतर्गत उदाल ग्राम में सिद्धू कानू युवा खेल क्लब रंगामटिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। फाइनल मुकाबला हेंसरा एफसी और हदम तारुब मानहदा के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को रोमांचक खेल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे।

हदम तारुब मानहदा ने जीता खिताब

कड़े मुकाबले में हदम तारुब मानहदा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि हेंसरा एफसी को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। विजेता टीम को ₹15,000 तथा उपविजेता टीम को ₹10,000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच के दौरान खेल प्रेमियों और ग्रामीणों की भारी भीड़ मैदान में मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया।

खेल से निखरती है प्रतिभा : विधायक

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने युवाओं से खेल को करियर के रूप में अपनाने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बलराम सरदार, कमेटी अध्यक्ष रुपाई टुडू, टीपू सोरेन, मंगल टुडू, सागराम टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें