बागबेड़ा में नवनिर्मित सुतानी घाट का पूजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बागबेड़ा के कांचा मैदान स्थित नवनिर्मित सुतानी घाट का विधिवत पूजन कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

आदिवासी समाज को मिलेगी बड़ी सुविधा

सुतानी घाट के निर्माण से विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को अंतिम संस्कार एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में सुविधा मिलेगी। पूर्व में समुचित व्यवस्था के अभाव में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब घाट निर्माण से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकेगी। समाज के लोगों ने इस पहल के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

सामुदायिक विकास को प्राथमिकता : विधायक

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सुतानी घाट का निर्माण लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे पूरा कर उन्हें संतोष की अनुभूति हो रही है। विधायक ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और सामाजिक सुविधाओं के विस्तार के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम में जमशेदपुर प्रखंड के सचिव जगत मार्डी, झामुमो नेता लिखेदर सरदार, समाज के बुद्धिजीवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.