विस्थापितों के बीच कथित मारपीट के विरोध में यूसिल के 400 ठेका मजदूर हड़ताल पर, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : यूसिल (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में विस्थापित एवं प्रभावित लोगों के बीच कथित मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में करीब 400 ठेका मजदूर हड़ताल पर उतर आए हैं। मजदूरों ने कथित मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस हड़ताल के कारण नरवा पहाड़ प्रोजेक्ट में उत्पादन और कामकाज प्रभावित हुआ है। कई विभागों में कामकाज ठप होने की सूचना है।

इस मामले में विस्थापित फुरलई मार्डी ने यूसिल के उपमहाप्रबंधक और जादूगोड़ा थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक ठेका मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल पर गए मजदूरों का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई होने तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। वहीं, बड़ी संख्या में ठेका कर्मियों के आंदोलन में शामिल होने से परियोजना के विभिन्न विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

फिलहाल इस विवाद के कारण नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट में कामकाज पर असर पड़ा है। अब सबकी नजर यूसिल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें