हैदराबाद हत्याकांड के दो आरोपी रांची से गिरफ्तार, महिला की बेरहमी से की थी हत्या

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi :  राजधानी रांची पुलिस ने हैदराबाद पुलिस के सहयोग से एक जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने हैदराबाद में एक महिला की निर्मम हत्या की थी।

क्या है पूरा मामला
हैदराबाद के कुकटपल्ली स्थित एक हाई-प्रोफाइल अपार्टमेंट में रहने वाली 50 वर्षीय रेणु अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। रेणु के हाथ-पैर बांधकर उन्हें खून से लथपथ हालत में घर के अंदर मृत पाया गया।

हत्या उस समय हुई जब रेणु का पति और बेटा रोजाना की तरह काम पर बाहर गए थे। पति ने जब फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। शक होने पर वे घर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। प्लंबर की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का दृश्य भयावह था।

नौकर निकला हत्यारा
जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या को घर में काम करने वाले नौकर हर्षा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया। दोनों ने रेणु की हत्या कर घर से गहने लूट लिए और फरार हो गए।

रांची से हुई गिरफ्तारी
हैदराबाद पुलिस को तकनीकी इनपुट मिला कि हर्षा रांची में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की और सुखदेवनगर इलाके से हर्षा समेत दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार दोनों को हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया गया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें