टिटोज़ रेस्टोरेंट हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi  : एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित द टिटोज़ रेस्टोरेंट में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2026 की रात करीब 8:25 बजे रेस्टोरेंट में गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगियों के इशारे पर होटल के एक स्टाफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.