Jamshedpur : अमावस्या पर बेलडीह कालीबाड़ी में विशेष पूजा, पहली बार टेबल-कुर्सियों पर होगा सामूहिक भोग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : लौहनगरी जमशेदपुर के प्रसिद्ध बेलडीह कालीबाड़ी मंदिर में बुधवार को अमावस्या के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर श्रद्धालु दिनभर व्रत रखकर मां काली की भक्ति में लीन रहेंगे।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार, संध्या 7 बजे से अमावस्या पूजा विधि-विधान के साथ शुरू होगी। इसके पश्चात आरती और हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण रात 9:15 बजे होने वाला “अनाबस्या भोग” रहेगा। खास बात यह है कि पहली बार मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं के लिए टेबल और कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, जहां सभी भक्त एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इससे व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित और सहज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या तिथि 18 मार्च सुबह 7:48 बजे से प्रारंभ होकर 19 मार्च सुबह 6:58 बजे तक रहेगी, जिसे पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर मंदिर में विशेष आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.