अटल जयंती पर श्रद्धांजलि, जरूरतमंदों को मिली राहत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर कदमा क्षेत्र में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। भाजपा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात कड़ाके की ठंड को देखते हुए विधायक सरयू राय द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता ललन द्विवेदी, मंडल महामंत्री अजय झा, कार्तिक गोप, भोला शर्मा, राजेश सोनकर, संतोष सिंह, विक्की यादव, विनोद रजक, निर्दोष वर्मा, सुनील प्रसाद, प्रमोद साहू, नेपाल माझी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय बस्तीवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से अटलजी के सुशासन, सेवा और संवेदनशीलता के विचारों को याद करते हुए समाजसेवा का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.