शहीद निर्मल महतो की जयंती पर मनोहरपुर में श्रद्धांजलि, रंजित यादव ने किया माल्यार्पण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa : झारखंडी माटी के वीर सपूत एवं पृथक झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मनोहरपुर उन्धन चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष सह मनोहरपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रंजित यादव ने माल्यार्पण कर शहीद को नमन किया।इस अवसर पर रंजित यादव ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का पृथक झारखंड राज्य के संघर्ष में अहम और ऐतिहासिक योगदान रहा है। उनका बलिदान झारखंड के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से शहीद निर्मल महतो के सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि उनके विचारों एवं मार्गदर्शन पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर रंजित यादव ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का पृथक झारखंड राज्य के संघर्ष में अहम और ऐतिहासिक योगदान रहा है। उनका बलिदान झारखंड के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से शहीद निर्मल महतो के सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि उनके विचारों एवं मार्गदर्शन पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में झामुमो नेता इरुश खाखा, इंदु हेंब्रोम, संतोष पांडे, रमेश तिर्की सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.