सर्कस मैदान की बदहाली बनी चिंता का विषय, विधायक को सौंपा गया मांग पत्र

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : दहीगोड़ा स्थित सर्कस मैदान में विवाह समारोहों एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों के बाद नियमित साफ-सफाई नहीं होने से क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मैदान में प्लास्टिक बोतलें, डिस्पोजेबल सामग्री और जूठा भोजन खुले में पड़े रहने के कारण दुर्गंध फैल रही है, जो न केवल आमजन के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि घाटशिला की छवि को भी प्रभावित कर रही है।

इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने युवा नेता सौरभ बोस के नेतृत्व में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत से संपर्क किया। इसके बाद घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन एवं अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सर्कस मैदान में होने वाले विवाह समारोहों व अन्य कार्यक्रमों के बाद अनिवार्य रूप से साफ-सफाई कराने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था न हो। साथ ही आयोजकों की जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई गई।

स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सर्कस मैदान को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखना आवश्यक है, ताकि घाटशिला की पहचान एक स्वच्छ और आकर्षक पर्यटन क्षेत्र के रूप में बनी

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.