राजमहल प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण हुई आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

राजमहल: निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को राजमहल प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण प्रखंड अंतर्गत सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसडीओ ने बताया कि वैसे मतदाता जिनका मतदाता सूची 2003 में नाम है वैसे मतदाता को वर्तमान वोटर लिस्ट में चिन्हित करते हुए विभाग द्वारा दिए गए प्रपत्र 1 और 2 में 18 सितंबर तक जमा करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने वृहत रूप से अभियान के दौरान बीएलओ के कर्तव्य को बताया । इस दौरान अंचल अधिकारी मो. यूसुफ, पंचायत राज पदाधिकारी सुर्यनारायण चौधरी, निर्वाचन नोडल सह बीपीओ गगन बापू, विजय कुमार, सुपरवाइजर मो. शाहजहां अंसारी, मो. मनावर हुसैन, श्रवण यादव, राजीव कुमार ,राकेश कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें