प्रखंड पुस्तकालय बोरियो में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बोरियो: प्रखंड मुख्यालय बोरियो स्थित पुस्तकालय में मंगलवार को डीएमएफटी स्थापना दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां इस क्विज प्रतियोगिता में पुस्तकालय में अध्यनरत छात्रों ने भाग लिया, जिसके बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उधर छात्रों को सामान्य ज्ञान से संबंधित कई वैकल्पिक स्तर के कई सवाल दिए गए थे, जिसे छात्रों ने लिखा। जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव के निर्देश पर यह क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उधर क्विज प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में प्रखंड कर्मी प्रियतोष उपाध्याय, अंचल कर्मी जितेंद्र शर्मा, कर्मवीर यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष रॉकी कुमार ने भूमिका अदा किया। इस मौके पर छात्र प्रीतम कुमार, रूपेश रक्षित सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें