डांटम जंगल में अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई, 5 हजार CFT बालू जब्त

Share करें

✓ Link copy हो गया!

SERAIKELA -KHARSAWA 21 AGUSUT । जिले में अवैध बालू उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को कुकड़ू अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी और तिरुलडीह थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम ने तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डांटम जंगल में छापेमारी कर करीब 5,000 CFT बालू जब्त किया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति रही।

अधिकारियों के अनुसार, जिले में अवैध खनन और परिवहन की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने संबंधित पदाधिकारियों को अवैध बालू उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर सतत नजर रखने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.