जिले के तीन पहलवान 1 से 5 नवंबर तक पानीपत हरियाणा में होने वाले अंडर 19 एसजीएफआई नेशनल रेसलिंग प्रतियोगिता में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: जिले के तीन पहलवान, आनंद यादव (61 किग्रा फ्रीस्टाइल), नीरज कुमार (57 किग्रा फ्रीस्टाइल) और राजू यादव (60 किग्रा ग्रीको रोमन), 1 से 5 नवंबर तक पानीपत, हरियाणा में आयोजित होने वाली अंडर 19 एसजीएफआई नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीनों पहलवानों ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रांची में विशेष प्रशिक्षण के लिए साहिबगंज से रवाना हुए हैं। जहां इन पहलवानों को उनके कुश्ती कोच सुशांत कुमार, अंगद यादव, जिला कुश्ती संघ की सचिव नमिता शर्मा, अध्यक्ष रमेश कुमार और उपाध्यक्ष अरुण विश्वकर्मा ने मिलकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर खिलाड़ियों ने कहा कि उनका प्रशिक्षण कोच सुशांत और जिला कुश्ती संघ के सहयोग से बहुत अच्छा चल रहा है और वे जल्द ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें