सुनील साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए हजारों लोग: मनोज गुप्ता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के झारखंड प्रदेश कार्यालय, रांची में रविवार को एक विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व एलएपी झारखंड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं समाजसेवी सुनील साहू ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर मौजूद भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय महासचिव व झारखंड प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। मंच पर मौजूद राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बिहार राजद के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री व विधायक दल नेता सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी नए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।



मनोज गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया हमने सुनील साहू के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न जिलों से आए हजारों लोगों के साथ राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होकर पार्टी की विचारधारा को अपनाया है। यह कदम सामाजिक न्याय, समानता और क्षेत्रीय स्वाभिमान की भावना से प्रेरित होकर लिया गया है।



राज्यभर से हुए प्रतिनिधित्व

इस सदस्यता समारोह में जमशेदपुर, गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, धनबाद, कोडरमा, गोड्डा, चाईबासा, सरायकेला, खूंटी, सिमडेगा, रांची, दुमका, जामताड़ा सहित लगभग सभी जिलों से लोग राजद में शामिल हुए।

प्रमुख नामों में शामिल रहे:

जमशेदपुर: विनय कुमार गुप्ता, शीला देवी, इन्दु देवी, बिन्दु देवी

गिरिडीह: भागवत साह, अकलेश्वर प्रसाद साहू, शिव शंकर साहू, तारीक साव, टिंकू साव

हजारीबाग: पूर्व मुखिया नंदलाल साव, रणधीर कुमार साहू

चतरा: साहू संजय स्नेही, मुरारी साव

पलामू: अशोक प्रसाद साहू, अरविंद साव

गढ़वा: प्रदीप गुप्ता, अनिल पासवान

धनबाद: अशोक साव, रोबीन दास

कोडरमा: शंकर साव

गोड्डा: जय प्रकाश दास

चाईबासा: शशिकांत ठाकुर

सरायकेला: शिवेंद्र गोराई, प्रमोद साहू

खूँटी: संतोष साव, फागू साहू

सिमडेगा: दिलमोहन साहू

राँची: आर्यन कुमार सागर, हीरालाल साहू

दुमका: उपेन्द्र मंडल

जामताड़ा: शत्रुध्न पंडित


कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने सभी नव-प्रवेशित सदस्यों को संगठनात्मक दायित्वों के साथ जनता से जुड़ने और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.