बड़ा दिग्घी गांव में फाईलेरिया उन्मूलन हेतु रात्रि रक्तपट संग्रह कार्यक्रम का बीडीओ समेत अन्य ने किया उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पतना: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतना अंतर्गत दिग्घी गाँव में गुरुवार की रात फाईलेरिया उन्मूलन हेतु रात्रि रक्तपट संग्रह कार्यक्रम का उद्घाटन दिवेस द्विवेदी प्रखंड विकास पदाधिकारी पतना, प्रधान, वार्ड सदस्य एवं डॉ. सत्ती बाबू डाबड़ा जिला वीबीडी सलाहकार के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। जहां इस कार्यक्रम में 20 साल से ऊपर के सभी लोगों का रक्तपट संग्रह किया जा रहा है। साथ ही साथ रात्रि चौपाल का आयोजन कर एलईडी वैन के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को फाईलेरिया बीमारी के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. कुणाल किशोर चिकित्सा पदाधिकारी, मुशाहिद अख्तर एफएलए, अशीमुल हक केटीएस, कृपा सिन्धु बीटीटी, एमपीडब्ल्यू, लैब टेक्निशीयन, सहिया, सेविका समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.