
साहिबगंज: मेरा युवा भारत के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2025 का शुभारंभ गुरुवार को सदर प्रखंड स्थित उत्सव बैंकेट हॉल में किया गया। जहां इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, रोजगार, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित अवसरों से जोड़ना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। उधर कार्यक्रम का उद्घाटन परंपरागत तरीके से दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. आर. आई. रिजवी, विशेष अतिथि प्रशांत भारती, नोडल पदाधिकारी (एनएसएस) तथा पूर्व प्राध्यापक सुबोध कुमार झा उपस्थित रहे। जहां अपने उद्बोधन में डॉ. रिजवी ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को अपने सपनों को साकार करने हेतु एक सुदृढ़ मंच प्रदान करता है। आगे उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अवसर का सकारात्मक उपयोग करते हुए आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करें। वही कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार, कार्यक्रम लेखा सहायक के द्वारा किया गया। उधर मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी मोंटू पातर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आगामी पांच दिनों में शैक्षणिक सत्र, कार्यशालाएं, खेल गतिविधियां एवं क्षेत्रीय भ्रमण जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागी युवाओं को नई दृष्टि एवं प्रेरणा प्राप्त होगी। वही कार्यक्रम में हजारीबाग जिले से आए प्रतिभागी में सम्मिलित रहे।जहां यह कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।









