जीएसटी दरों में की गई भारी कमी से देश के आमजन, किसान, मध्यम वर्ग, उद्योग जगत एवं छोटे व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ: राजेश अग्रवाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: ईस्टर्न झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज साहिबगंज के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को कहा की केंद्र सरकार एवं जीएसटी काउंसिल की सम्पन्न हुई 56 वीं बैठक के ऐतिहासिक निर्णयों का हृदय से स्वागत है। जहां दूध, पनीर, घी, मक्खन जैसे आवश्यक खाद्य एवं डेयरी उत्पादों, सूखे मेवे, औषधियों, स्वास्थ्य सेवाओं, बीमा, सौर ऊर्जा उपकरणों, ट्रैक्टर, साइकिल एवं निर्माण सामग्रियों पर जीएसटी दरों में की गई भारी कमी से देश के आमजन, किसान, मध्यम वर्ग, उद्योग जगत एवं छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। वही विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं बीमा सेवाओं को करमुक्त किया जाना जनता के लिए बड़ी राहत है। इसी प्रकार, सीमेंट, ईंट, टाइल्स, सफेद वस्तुएँ (एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि), इलेक्ट्रिक वाहन, ड्रोन एवं अक्षय ऊर्जा उपकरणों पर कर में कटौती से उद्योग एवं बुनियादी ढाँचे को नई गति मिलेगी। साथ ही साथ विलासिता एवं हानिकारक उत्पादों (शराब, पान मसाला, तंबाकू, ऑनलाइन गेमिंग, केसीनो आदि) पर कर दरों को बढ़ाया जाना एक अच्छा कदम है। जहां सरकार द्वारा लघु उद्यमों व निर्यातकों हेतु रिफंड की प्रक्रिया सरल करने, जीएसटी पंजीकरण सुगम बनाने और जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के गठन जैसे सुधारकारी उपाय व्यापारिक जगत को बड़ी राहत प्रदान करेंगे। यह निर्णय न केवल उपभोक्ताओं को राहत देंगे बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें