महादेवगंज जयंती ग्राम निवासी राजकुमार यादव हत्या मामले में शामिल आरोपी रांची से गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

साहिबगंज: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत महादेवगंज जयंती ग्राम में बीते दिनों 11 सितंबर 2025 की रात में राजकुमार यादव उर्फ बुगली यादव उम्र करीब 40 वर्ष पिता स्व. मुखलाल यादव जयंती ग्राम महादेवगंज की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली मारकर कर दी गई थी। जहां इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 92/2025 के धारा 103 (1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। जहां दर्ज कांड में अज्ञात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। जहां छापेमारी टीम के द्वारा अप्राथमिकी अभियुक्त बिट्टू कुमार यादव उर्फ अहिरा यादव उम्र 20 वर्ष पिता सुरेन्द्र प्रसाद यादव को रांची से विधिवत गिरफ्तार किया गया। जहां आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा को इनके घर के समीप बथान में छुपाए हुए स्थान से बरामद किया गया है। उधर गिरफ्तार किए गए आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है जिसके खिलाफ नगर थाना में पूर्व से जमीन विवाद के मामले में मारपीट करने का केस दर्ज है। इस छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक नगर प्रभाग सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनिश कुमार पाण्डेय, एसआई विक्रम कुमार, एसआई ददन कुमार, एएसआई उमाकांत ओझा, एएसआई केशव मालाकार, एएसआई मनोज कुमार आजाद, एएसआई वीरेंद्र कुमार यादव, एएसआई अभ्यास कुमार, आरक्षी संख्या 173 सुदर्शन महतो एवं आरक्षी संख्या 36 सरजू मुर्मू मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें