पूर्वी सिंहभूम में तहसील कैम्प दिवस आयोजित, 83 आवेदनों में 17 मामलों का मौके पर निष्पादन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर भूमि विवाद और राजस्व मामलों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को विभिन्न तहसील कार्यालयों में तहसील कैम्प दिवस का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आमजनों को स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना है।

कैम्प दिवस के दौरान राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 17 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 66 मामलों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

शिविर के दौरान राजस्व कर्मियों ने संबंधित पक्षों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और आपसी समन्वय के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया। प्रशासन की इस पहल से स्थानीय लोगों को त्वरित एवं पारदर्शी न्याय मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला प्रशासन का कहना है कि ऐसे शिविरों के माध्यम से भूमि विवादों को समय पर सुलझाकर अनावश्यक मुकदमेबाजी और तनाव की स्थिति को कम किया जा सकता है।

प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे भूमि संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए इस प्रकार के कैम्प दिवस का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.